CBI raid : बड़वानी : बड़वानी के सेंधवा में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 13 करोड़ रुपये के नाबार्ड लोन घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने तायल और जोशी बंधुओं के ठिकानों पर छापा मारा है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
CBI raid : बड़वानी जिले के सेंधवा में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। नाबार्ड बैंक भोपाल से जुड़े 13 करोड़ रुपये के कथित लोन घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम ने पुलिस बल के साथ शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी। सीबीआई नेजगन्नाथपुरी कॉलोनी में तायल बंधुओं** के ठिकानों पर छापा मारा, वहीं रामकटोरा क्षेत्र में जोशी बंधुओं के निवास पर भी जांच की जा रही है।
CBI raid : मामले की जांच कर रही कोलकाता स्थित सीबीआई यूनिट ने पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वर्ष 2019 में फूड प्रोसेसिंग परियोजना के नाम पर 13 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था, जिसे कथित तौर पर फर्जी एग्रीमेंट्स के जरिए अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। सितंबर 2024 में लोन खाता एनपीए घोषित होने के बाद मामले की जांच तेज हुई। फिलहाल सीबीआई की कार्रवाई जारी है और इस पूरे मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।









