Jabalpur Belbag Crime : जबलपुर में आधी रात बदमाशों का तांडव: बेलबाग के कंजड़ मोहल्ले में घर और गाड़ियों में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

Jabalpur Belbag Crime : जबलपुर। संस्कारधानी के बेलबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजड़ मोहल्ले में सोमवार की देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। लगभग एक दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर एक रिहायशी मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों की इस गुंडागर्दी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिसिया इकबाल पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

घर में घुसे हमलावर, गाड़ियाँ भी नहीं छोड़ीं: क्षेत्र निवासी रितु जाट ने बेलबाग थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि देर रात बदमाशों ने उनके घर को निशाना बनाया। हमलावर न केवल घर के भीतर घुसने की कोशिश कर रहे थे, बल्कि उन्होंने परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों का मन इतने से भी नहीं भरा, उन्होंने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। इस अचानक हुए हमले से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए।

CCTV और वायरल वीडियो से पहचान में जुटी पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की शिनाख्त कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories