Friday, May 15, 2026
30.1 C
Raipur

Burhanpur Transformer Theft : बुरहानपुर में ‘डीपी चोर’ गिरोह का आतंक: 40 ट्रांसफार्मर से तांबा और तेल पार, अंधेरे में डूबे आधे दर्जन गांव

Burhanpur Transformer Theft : बुरहानपुर। जिले के निंबोला थाना क्षेत्र में इन दिनों बिजली विभाग और किसान, दोनों ही शातिर चोरों के निशाने पर हैं। क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में सक्रिय एक संगठित गिरोह ने बीते दो महीनों में करीब 40 बिजली ट्रांसफार्मर (डीपी) को अपना निशाना बनाया है। चोर पोल से भारी-भरकम ट्रांसफार्मर नीचे गिराकर उनमें से कीमती तांबे का तार और ऑयल चोरी कर ले जा रहे हैं। इस ‘डीपी चोरी’ कांड ने किसानों की कमर तोड़ दी है, क्योंकि बिजली के अभाव में खेतों में सिंचाई ठप हो गई है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल: पीड़ित किसानों का आरोप है कि निंबोला पुलिस इस मामले में संवेदनहीन बनी हुई है। किसानों का कहना है कि जब वे चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने जाते हैं, तो पुलिस एफआईआर करने में आनाकानी करती है। उल्टा किसानों को ही सलाह दी जा रही है कि वे अपने खेतों में निजी चौकीदार रखें या सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। किसान अशोक शाह ने नाराजगी जताते हुए कहा, “किसान पहले ही कर्ज और फसल बर्बादी की मार झेल रहा है, अब क्या वह खेतों की सुरक्षा के लिए अलग से बजट तैयार करे?”

लाखों की फसलें बर्बादी की कगार पर: सिंचाई रुकने से क्षेत्र की प्रमुख नकदी फसलें जैसे केला, गन्ना और मक्का सूखने लगी हैं। किसान विनय शाह ने बताया कि डीपी चोरी होने के बाद से खेतों में पानी नहीं पहुँच पा रहा है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रगतिशील किसान संगठन के सदस्य सुनील पाटील ने शासन-प्रशासन से तत्काल दखल देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संगठित गिरोह को नहीं पकड़ा गया और किसानों को नई डीपी उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Girls Empowerment: तलईपल्ली में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ का आगाज, 13 गांवों की 40 बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़: एनटीपीसी (NTPC) तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना...

Police Failure: अंबिकापुर में पुलिस को खुली चुनौती: राजीव भवन में तीसरी बार चोरी, दीवारों पर लिखी भद्दी गालियां

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने...

Minister’s Simplicity: मैकेनिक के टिफिन का स्वाद ले उड़े ऊर्जा मंत्री, फाइव स्टार होटल को बताया फेल

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर...

Suicide Point: ग्वालियर किले की प्राचीर से फंदा लगाकर महिला ने लगाई छलांग, मौत

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किले की पहाड़ी...

Chilphi Valley: राजधानी की तपिश से मिलेगी राहत! रायपुर से बस 4 घंटे दूर है ‘छत्तीसगढ़ का चेरापूंजी’

कबीरधाम/रायपुर: चिलचिलाती गर्मियों में अगर आप शिमला या मनाली...

Related Articles

Popular Categories