M.P News : 6 महीने से बंद मेधावी योजना पोर्टल, प्रदेश भर के छात्र सरकारी मदद से वंचित, जेब से फीस भरने को मजबूर विद्यार्थी

Rahul Goshwami

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना एक बार फिर सवालों के घेरे में है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में पिछले करीब छह महीनों से योजना का ऑनलाइन पोर्टल बंद पड़ा है, जिसके चलते हजारों मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

छह माह से ठप है मेधावी योजना का पोर्टल

जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अब तक योजना का पोर्टल शुरू नहीं किया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों पर पड़ रहा है, जिनके रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पा रहे।

जेब से भरनी पड़ रही 50 हजार तक की फीस

सरकारी सहायता न मिलने के कारण छात्र कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 40 से 50 हजार रुपये तक की फीस अपनी जेब से चुकाने को मजबूर हैं। इससे मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर भारी वित्तीय दबाव बढ़ गया है।

Read More : भोपाल स्लॉटर हाउस में गौमांस मामले में सर्टिफिकेट देने वाले डॉक्टर पर गिरी गाज, सस्पेंशन के निर्देश

परिवारों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

अभिभावकों का कहना है कि मेधावी योजना के भरोसे बच्चों का दाखिला कराया गया था, लेकिन पोर्टल बंद रहने से घर का बजट बिगड़ गया है। कई परिवार कर्ज लेने तक की स्थिति में पहुंच गए हैं।

प्रशासन की चुप्पी, छात्रों में नाराज़गी

अब तक शिक्षा विभाग या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट समयसीमा सामने नहीं आई है। इससे छात्रों और अभिभावकों में गहरी नाराज़गी है। उनका कहना है कि अगर जल्द पोर्टल नहीं खुला, तो कई छात्र पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *