Saturday, May 9, 2026
30.1 C
Raipur

C.G Weather : मकर संक्रांति के बाद छत्तीसगढ़ में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से निचले स्तर पर नमी युक्त हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक नमी का असर बना रहेगा, जिसके चलते कड़ाके की ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिलेगी।

Read More : M.P Weather : मध्य प्रदेश में ठंड का कहर, 13 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सरगुजा संभाग में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। दूसरी ओर रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में तापमान फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है।

विक्षोभ कमजोर होते ही बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले तीन दिनों में मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ेगा और जैसे ही नमी कम होगी, तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जिससे ठंड दोबारा जोर पकड़ लेगी।
यह प्रक्रिया 15 जनवरी के बाद ज्यादा प्रभावी होने की संभावना है।

रायपुर में कैसा रहा बीता मौसम

रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड का अहसास बना रहा।

आज रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

13 जनवरी को रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है।

  • अधिकतम तापमान: 29 डिग्री सेल्सियस

  • न्यूनतम तापमान: 13 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories