Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Wedding Card APK Scam : सावधान! व्हाट्सएप पर आया ‘शादी का कार्ड’...

Wedding Card APK Scam : सावधान! व्हाट्सएप पर आया ‘शादी का कार्ड’ खाली कर सकता है आपका बैंक खाता, रीवा में कई हुए शिकार

Wedding Card APK Scam : रीवा। साइबर ठगों ने अब लोगों की भावनाओं और सामाजिक परंपराओं का फायदा उठाकर ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका खोज निकाला है। अब आपके व्हाट्सएप पर आने वाला ‘शादी का कार्ड’ (Wedding Invitation) आपकी जमापूंजी साफ कर सकता है। रीवा में पिछले दो दिनों के भीतर ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहाँ डिजिटल निमंत्रण के नाम पर लोगों के बैंक खाते खाली कर दिए गए।

कैसे हो रही है ठगी? एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा के अनुसार, ठग व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड जैसी दिखने वाली एक APK फाइल भेजते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति कार्ड देखने की उत्सुकता में उस फाइल पर क्लिक करता है, उसका पूरा मोबाइल फोन हैक हो जाता है। इसके बाद ठगों के पास मोबाइल का पूरा एक्सेस (Control) पहुँच जाता है, जिससे वे ओटीपी (OTP) चुराकर बैंक खातों से पैसे निकाल लेते हैं। साथ ही, हैक किए गए फोन से यह फाइल उनके कॉन्टैक्ट्स में मौजूद अन्य लोगों को भी अपने आप चली जाती है।

पुलिस की एडवाइजरी: रीवा साइबर पुलिस ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि:

  • किसी भी अनजान नंबर से आए व्हाट्सएप मैसेज या फाइल को न खोलें।

  • विशेषकर .apk एक्सटेंशन वाली फाइलों से दूर रहें।

  • शादी का निमंत्रण, ट्रैफिक चालान या बिजली बिल के नाम पर आने वाले संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here