Indore News : इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों में जब से लगातार विकास कार्य जारी है तब से जंगल के वन्यजीव या तो कभी शहर की ओर रुख़ कर रहे हैं तो यह कभी खेत खलिहानों पर इसके साथ ही कभी वह शिकार की तलाश में कुँए में अपनी जान जोखिम डाल कर फँस जाते हैं इसी कड़ी में जामनिया खुर्द में एक तेंदुआ 50 फ़ीट से अधिक गहरे कुएँ में फँस गया जो वह मुंडेर पर जाकर अटका इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
Indore News : जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का तेंदुए को सकुशल वन विभाग की टीम ने बाहर निकाला इंदौर का मॉडल कुए से मानव-वन्यजीव सहअिस्तत्व को सुरक्षित बना रहा हे रालामंडल रीजनल रेस्क्यू टीम को सूचना मिली की ग्राम पंचायत जामनिया खुर्द में क्रीसेंट वाटर पाक के पास एक मुंडेर वाले खुले कुए में एक तेंदुआ गिर गया है।सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची और प्रोटोकॉल के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
Indore News : तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकलकर चिकत्सा परीक्षण के लिए चिड़ियाघर लाया गया।प्रारंभक जानकारी के अनुसार उसकी आयु लगभग 2 से 3 वर्ष है इंदौर वन मंडल में बीते वर्ष में रेस्क्यू ऑपरेशनों की संख्या लगातार बढ़ी है। 2021 से 2025 के बीच कुल 337 वन्यजीव रेस्क्यू किया गए हैं, जो यह दर्शाता है की वन्यजीव अब केवल जंगलों तक सीमत नहीं रहे, बिल्क खेतों,गाँवों और शहरी क्षेत्रों तक उनकी आवाजाही बढ़ी है।











