Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P Crime: लंबे समय से फरार ईरानी डेरे का कुख्यात सरगना राजू...

M.P Crime: लंबे समय से फरार ईरानी डेरे का कुख्यात सरगना राजू ईरानी पकड़ाया, सूरत से भोपाल रवाना हुई पुलिस

भोपाल : भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ईरानी डेरे के कुख्यात सरगना राजू ईरानी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर पुलिस टीम भोपाल के लिए रवाना हो चुकी है। लंबे समय से फरार चल रहे राजू ईरानी के खिलाफ मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

कई राज्यों में दर्ज हैं गंभीर अपराध

पुलिस सूत्रों के अनुसार राजू ईरानी पर धोखाधड़ी, अवैध वसूली, आपराधिक साजिश और संगठित अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। सटीक सूचना के आधार पर भोपाल पुलिस की टीम ने सूरत में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

ईरानी डेरे के नेटवर्क की होगी जांच

राजू ईरानी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटेगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ईरानी डेरे का प्रभाव कई राज्यों तक फैला हुआ था और इसके जरिए संगठित गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था।

भोपाल लाकर होगी गहन पूछताछ

भोपाल पहुंचने के बाद आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस रिमांड की मांग कर उससे गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि डेरे से जुड़े अन्य आरोपियों और आर्थिक लेन-देन से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सके।

पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

इस कार्रवाई को भोपाल पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here