चालान के नाम पर साइबर ठगी! भोपाल में RBI कर्मचारी के एक क्लिक से उड़ गए 2.5 लाख रुपये

भोपाल : राजधानी भोपाल में साइबर ठगों ने अब ठगी का एक नया तरीका अपनाया है। जालसाजों ने पुलिस द्वारा वाहन चालकों को भेजे जाने वाले ई-चालान मैसेज को अपना हथियार बना लिया है। एमपी नगर थाना क्षेत्र में सामने आए एक मामले में ठगों ने चालान भुगतान के नाम पर एक बैंक कर्मचारी को झांसे में लेकर उसके खाते से करीब ढाई लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित 33 वर्षीय गौरव त्रिपाठी, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में कार्यरत हैं। 6 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें यातायात नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए चालान भरने की बात कही गई थी। मैसेज में एक लिंक भी दिया गया था, जिसे देखकर वह पूरी तरह असली ई-चालान जैसा प्रतीत हो रहा था।

लिंक पर क्लिक करते ही खाली हुआ खाता

मैसेज पर भरोसा कर गौरव त्रिपाठी ने लिंक पर क्लिक किया और चालान भरने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक OTP आया। OTP डालते ही उनके बैंक खाते से दो किस्तों में कुल 2 लाख 50 हजार 219 रुपये कट गए। खाते से रकम निकलते ही गौरव को साइबर ठगी का अहसास हुआ।

Read More : M.P News : सीधी में भावुक हुई आदिवासी बेटी अनामिका…जताया आभार, CM मोहन यादव ने उठाया NEET पढ़ाई का जिम्मा

तुरंत बैंक और पुलिस से की शिकायत

घटना के बाद गौरव ने तुरंत अपने बैंक से संपर्क कर लेन-देन रुकवाया और फिर एमपी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और साइबर टीम के जरिए ठगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें। ई-चालान से जुड़ी जानकारी केवल सरकारी वेबसाइट या अधिकृत ऐप पर ही जांचें। OTP, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories