Rajiv Gujarati Press Conference : सीहोर में गरजी कांग्रेस: राजीव गुजराती ने मनरेगा के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान को घेरा

Rajiv Gujarati Press Conference : सीहोर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और मजदूर विरोधी नीतियां लागू करने का संगीन आरोप लगाते हुए आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रेस वार्ता के दौरान राजीव गुजराती ने मनरेगा (MGNREGA) के मूल स्वरूप में किए जा रहे बदलावों पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘VB-G RAM G’ विधेयक के जरिए मनरेगा का गला घोंटा जा रहा है। गुजराती ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बजट और नियमों में बदलाव कर करीब 92 लाख मजदूरों के हक पर ‘डकैती’ डाली है और राज्यों पर 5,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाल दिया है, जिससे ग्रामीण रोजगार व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी।

स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हालिया कांग्रेस-भाजपा विवाद में पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। सत्ता के दबाव में केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर (FIR) दर्ज की जा रही है, जबकि भाजपा समर्थित उपद्रवियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने छात्रों पर दर्ज किए गए मुकदमों को भी राजनीति से प्रेरित बताया।

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का जिक्र करते हुए राजीव गुजराती ने कहा कि जिले के सरकारी अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। अस्पतालों में जनसुविधाओं का अभाव है और अव्यवस्थाओं के कारण गरीब मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीहोर की हालिया घटनाओं (नवजात के शव के साथ प्रदर्शन) का हवाला देते हुए उन्होंने सरकार को संवेदनहीन करार दिया।

अंत में कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वे मानवाधिकारों के हनन और गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। राजीव गुजराती ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब सड़क से लेकर सदन तक सरकार की घेराबंदी करेंगे और आम जनता के हक की लड़ाई को अंतिम अंजाम तक पहुंचाएंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories