HomeChhattisgarhCG NEWS: युवक की चाकू मारकर हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी...

CG NEWS: युवक की चाकू मारकर हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, लूट की नीयत से दिया गया वारदात को अंजाम

Date:

Related stories

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, भजन-कीर्तन और ध्यान में लीन रहे भक्त

चूरू: राजस्थान के प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम में तड़के प्रभात...

CG NEWS: रायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले युवक को पुलिस गश्ती दल उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CG NEWS: यह घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फाफाडीह शराब भट्टी के पास की है। बुधवार रात गश्त के दौरान पुलिस को सड़क किनारे एक युवक लहूलुहान हालत में मिला। युवक के गाल, पेट और हाथ में चाकू के गंभीर घाव पाए गए थे।

 

CG NEWS: जांच के दौरान मृतक की पहचान अमर लोहार के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज करते हुए संदेह के आधार पर सागर, आलोक और वंश नामक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट के इरादे से युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here