HomeChhattisgarhCG NEWS: बलरामपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा के युवा नेता अनूप गुप्ता...

CG NEWS: बलरामपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा के युवा नेता अनूप गुप्ता बने छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

Date:

Related stories

CG NEWS: बलरामपुर/आनन्द चौरसिया : बलरामपुर जिले के पूर्वी वाड्रफनगर के और प्रतापपुर प्रतापपुर विधानसभा के संघर्षशील एवं कद्दावर युवा नेता अनूप गुप्ता को छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। उनके प्रदेश स्तर पर प्रमोशन मिलने के बाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।

CG NEWS: अनूप गुप्ता बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्राफनगर के ग्रामीण अंचल कछिया निवासी हैं। उनका पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं थी उसके बावजूद भी नित्य संघर्ष करते हुए तरक्की के रास्ते पर बढ़ते चले गए वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के में रहकर संगठन के लिए कार्य करते रहे इस बीच पूर्व में धोन्धा बरती मंडल में भाजपा युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष भी बनाया गया था इस तरह भाजपा पार्टी संगठन से जुड़े रहकर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और बूथ स्तर तक पार्टी को विस्तार देने का कार्य करते रहे हैं।

CG NEWS: विधानसभा चुनाव वर्ष 2013 और 2023 में भाजपा की जीत दिलाने में अनूप गुप्ता की अहम भूमिका रही है। वे हमेशा राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए लोगों के दुख-सुख में सहयोग के लिए जाने जाते हैं। उनकी नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे किसान मोर्चा और प्रतापपुर विधानसभा के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here