HomeMadhya PradeshBhopalMP BREAKING : भोपाल में रहस्यमयी मौत: कॉलेज छात्रा प्रिया का शव...

MP BREAKING : भोपाल में रहस्यमयी मौत: कॉलेज छात्रा प्रिया का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने तुषार पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारी

Date:

Related stories

MP BREAKING : भोपाल। चुना भट्टी थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय कॉलेज छात्रा प्रिया का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, प्रिया को आखिरी बार तुषार नाम के युवक के साथ देखा गया था। युवक उसे इलाज के लिए जेपी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वहाँ युवती को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

MP BREAKING : अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। प्राथमिक जांच में मृतका के चेहरे, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिसने हादसे के दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

MP BREAKING : परिजनों का आरोप है कि तुषार पिछले एक साल से प्रिया को परेशान कर रहा था। दोनों के बीच विवाद भी हुआ था और परिजनों का कहना है कि विवाद के बाद ही तुषार ने उसकी हत्या की है।

MP BREAKING : बताया गया कि प्रिया सुबह 10 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी और शाम तक उसकी मौत की खबर सामने आई। पुलिस फिलहाल मामले को प्रथम दृष्टया हादसा मानकर चल रही है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने फरार युवक तुषार की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here