बीजापुर : बीजापुर जिले के एनएच-63 पर मंगलवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। गदामल्ली चौक नयापारा मिंगाचल के पास रायपुर पासिंग नंबर वाला ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया।
ट्रेलर में लगी भीषण आग
टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में आग लग गई और पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। हादसे के समय ट्रेलर हैदराबाद की ओर जा रहा था।
Read More : Bhopal Student Assault Case: एमबीबीएस थर्ड ईयर छात्र से मारपीट, नशे में धुत RGPV छात्रों पर गंभीर आरोप
चालक की स्थिति अज्ञात, मौत की आशंका
हादसे के बाद वाहन चालक का कोई पता नहीं चल पाया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि चालक आग में जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया या उसकी मौत हो चुकी है।
पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता
घटना की सूचना मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। अब पुलिस आगे की जांच कर रही है और सड़क पर यातायात सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।













