Thursday, June 25, 2026
30.8 C
Raipur

Real Estate Investment : 2025 में रियल एस्टेट ने रचा इतिहास, हर दिन 255 करोड़ से ज्यादा का निवेश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारत का रियल एस्टेट सेक्टर 2025 में अभूतपूर्व तेजी के साथ आगे बढ़ा है। बदलती वैश्विक परिस्थितियों और संस्थागत निवेशकों के मजबूत भरोसे ने इस सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में रियल एस्टेट में हर दिन औसतन 255 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश दर्ज किया गया, जिसने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

10.4 अरब डॉलर का ऐतिहासिक निवेश

प्रॉपर्टी कंसलटेंसी फर्म जेएलएल इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कैलेंडर ईयर 2025 में रियल एस्टेट सेक्टर में संस्थागत निवेश 10.4 अरब डॉलर (करीब 93,200 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया। यह आंकड़ा 2024 के पिछले रिकॉर्ड 8.4 अरब डॉलर से कहीं अधिक है, जो निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

घरेलू निवेशकों की मजबूत वापसी

कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स के एमडी श्रीनि श्रीनिवासन के अनुसार, भारत की मजबूत आर्थिक ग्रोथ, रणनीतिक नीतियां और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देश को ग्लोबल कैप्टिव सेंटर्स के लिए आकर्षक बना रहे हैं। खास बात यह रही कि 2014 के बाद पहली बार घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 52 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जो सेक्टर में आत्मनिर्भर पूंजी की मजबूती को दर्शाता है।

Read More : NTPC Talaipalli CISF Mock Dril : एनटीपीसी तलईपल्ली में CISF की हुंकार : सुरक्षा के लिए किया ‘एंटी-रायट’ मॉक ड्रिल; दंगाइयों और भीड़ पर काबू पाने का दिखाया दम

REITs और InvITs बने निवेश की रीढ़

रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) और इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvITs) ने घरेलू निवेश में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों माध्यमों से करीब 2.5 अरब डॉलर का निवेश हुआ, जो कुल असेट अधिग्रहण का 56 प्रतिशत है। इससे निवेशकों को स्थिर और लॉन्गटर्म रिटर्न की उम्मीद मजबूत हुई है।

ऑफिस सेक्टर और नए एसेट क्लास चमके

जेएलएल के चीफ इकोनॉमिस्ट समंतक दास के मुताबिक, 2025 में ऑफिस रियल एस्टेट सेक्टर ने 6 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित किया, जो पिछले साल से दोगुना है। इसके अलावा डेटा सेंटर, छात्र आवास, हेल्थकेयर और लाइफ साइंस जैसे उभरते एसेट क्लास में भी तेजी देखने को मिली।

बड़े शहरों के साथ टियर-2 शहरों में भी निवेश

भौगोलिक स्तर पर बेंगलुरु ने कुल निवेश का 29 प्रतिशत हिस्सा हासिल कर बढ़त बनाई, जबकि मुंबई-एमएमआर दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, टियर-2 शहरों में भी करीब 175 मिलियन डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो भविष्य की संभावनाओं को मजबूत करता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jabalpur News: जबलपुर में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

Jabalpur News: ​जबलपुर नगर निगम के अंतर्गत पूर्व विधानसभा...

Related Articles

Popular Categories