Tuesday, August 18, 2026
Home Sports चुनाव आयोग की ‘गुगली’! मोहम्मद शमी क्लीन बोल्ड…मोहम्मद कैफ के साथ EC...

चुनाव आयोग की ‘गुगली’! मोहम्मद शमी क्लीन बोल्ड…मोहम्मद कैफ के साथ EC का नोटिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके भाई मोहम्मद कैफ, जो बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, को चुनाव आयोग (EC) ने नोटिस भेजकर विधानसभा चुनाव से पहले चल रही SIR प्रक्रिया में सुनवाई के लिए बुलाया है। दोनों के ‘गणना प्रपत्र’ में तकनीकी विसंगतियां पाई गई हैं, जिसके कारण आयोग ने यह कार्रवाई की है।

SIR प्रक्रिया और मामला
Mohmmad Shami: चुनाव आयोग के अनुसार, शमी और उनके भाई के वोटर रिकॉर्ड में प्रोजेनी मैपिंग और सेल्फ-मैपिंग में खामियां पाई गई हैं। शमी कोलकाता नगर निगम के वार्ड संख्या 93 के मतदाता हैं, जो रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र में आता है। मूल रूप से शमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के निवासी हैं, लेकिन लंबे समय से कोलकाता में रह रहे हैं। SIR (Special Summary Revision) प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची में सुधार करना है, ताकि विधानसभा चुनाव से पहले सभी मतदाता विवरण सही हो।

Read More : BCB vs BCCI : मुस्तफिजुर विवाद के बाद पाक के नक्शे कदम पर बांग्लादेश, बोला- अब BCCI से बात नहीं

पेशी की तारीख और वजह

Mohmmad Shami: शमी को पहले 5 जनवरी को पेश होना था, लेकिन वे वर्तमान में राजकोट में बंगाल की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। इस कारण उन्होंने आयोग को लिखित सूचना दी कि वे उस दिन उपस्थित नहीं हो पाएंगे। नई तारीख 9 से 11 जनवरी निर्धारित की गई है, जब शमी को साउथ कोलकाता स्थित जादवपुर के कार्टजू नगर स्कूल में असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के सामने पेश होना होगा।

सुपुर्दगी और आगे की प्रक्रिया
चुनाव आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया में सभी मतदाताओं को नियमों के अनुसार पेश होना अनिवार्य है। शमी और उनके भाई को समय पर पेश होकर प्रपत्रों में सुधार कराना होगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here