Rewa Crime : दिनदहाड़े चोरी से दहशत, बुजुर्ग को अकेला पाकर चोर ले उड़ा चांदी के जेवर

रीवा :  रीवा में दिनदहाड़े हुई चोरी की एक घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के उपरहटी इलाके में एक चोर ने शाम के वक्त सुनसान घर को निशाना बनाते हुए चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि उस समय घर में सिर्फ एक बुजुर्ग मौजूद था।


उपरहटी निवासी विनोद खंडेलवाल के घर में ही खंडेलवाल ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित होती है। परिवार के अन्य सदस्य प्रयागराज में गंगा स्नान के लिए गए हुए थे। घर में अकेले मौजूद बुजुर्ग विनोद खंडेलवाल कुछ देर के लिए दरवाजा बंद कर बाहर टहलने चले गए।


इसी मौके का फायदा उठाते हुए पहले से ताक में बैठे चोर ने घर में घुसकर चांदी के जेवरात चुरा लिए और फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात सामने लगे एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर को घर में प्रवेश करते और कुछ ही देर में बाहर निकलते हुए साफ देखा जा सकता है।

Read More : MP में बर्फीली सर्दी का कहर, ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, कई जिलों में घना कोहरा


घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है।


दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद उपरहटी इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Women Empowerment: जांजगीर: नशेड़ी दूल्हे को मंडप से लौटाने वाली साहसी बेटी को पुलिस ने बनाया महिला काउंसलर

Women Empowerment: गौरी शंकर गुप्ता/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले...

Related Articles

Popular Categories