Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal AIIMS Bhopal Doctor Death : एम्स भोपाल में शोक: 23 दिनों की...

AIIMS Bhopal Doctor Death : एम्स भोपाल में शोक: 23 दिनों की जंग हारीं डॉ. रश्मि वर्मा, एनेस्थीसिया के ‘हाई डोज’ से बिगड़ी थी हालत; सोमवार सुबह ली अंतिम सांस

AIIMS Bhopal Doctor Death : भोपाल: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल की वरिष्ठ डॉक्टर रश्मि वर्मा अब हमारे बीच नहीं रहीं। पिछले 23 दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर संघर्ष कर रहीं डॉ. रश्मि का सोमवार सुबह आईसीयू में निधन हो गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके मस्तिष्क को पहुँचा गंभीर नुकसान (ब्रेन डैमेज) उनकी मृत्यु का मुख्य कारण बना।

कैसे बिगड़ी थी हालत?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 23 दिन पहले एनेस्थीसिया के हाई डोज के कारण डॉ. रश्मि की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस दौरान कार्डियक अरेस्ट (दिल की धड़कन रुकना) की स्थिति बनी, जिससे मस्तिष्क तक ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हुई और उनका ब्रेन बुरी तरह डैमेज हो गया। तब से ही उन्हें आईसीयू में रखा गया था, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक बड़ी टीम चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रही थी।

चिकित्सा जगत में अपूरणीय क्षति

तमाम कोशिशों और दुआओं के बावजूद डॉ. रश्मि की जान नहीं बचाई जा सकी। उनके निधन की खबर मिलते ही एम्स भोपाल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ में गम का माहौल है। सहकर्मियों ने इसे चिकित्सा समुदाय के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है। अस्पताल की प्रक्रिया पूरी करने के बाद डॉ. रश्मि के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here