Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh Sukma Infrastructure Development : सुकमा में विकास की नई उड़ान: प्रभारी मंत्री...

Sukma Infrastructure Development : सुकमा में विकास की नई उड़ान: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दी ₹4.50 करोड़ के 43 कार्यों की सौगात; सुकमा और कोंटा में बदला बुनियादी ढांचा

Sukma Infrastructure Development : सुकमा: जिले के प्रभारी मंत्री और वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने आज सुकमा जिले के प्रवास के दौरान विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। उन्होंने सुकमा नगर पालिका क्षेत्र के लिए 4.50 करोड़ रुपये की लागत वाले 43 महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उनके साथ बस्तर सांसद महेश कश्यप और विधायक किरण सिंहदेव सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि सुकमा अब विकास के एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।

अटल चौक का लोकार्पण और खेल प्रतिभाओं का सम्मान प्रभारी मंत्री ने कोंटा नगर में नवनिर्मित ‘अटल बिहारी वाजपेयी परिसर’ का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इसके बाद वे कोंटा के मिनी स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने कोंटा जिम के विस्तार, मणिकेश्वर मंदिर में सराय भवन निर्माण और स्थानीय महाविद्यालय के लिए सहयोग राशि की महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

अंतिम छोर तक पहुँचेगी शासन की योजनाएं जनसभा को संबोधित करते हुए केदार कश्यप ने कहा कि सुकमा की पहचान अब केवल संघर्ष से नहीं बल्कि सर्वांगीण विकास से होगी। शासन का मुख्य संकल्प अंतिम छोर के व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने पोलावरम बांध से प्रभावित लोगों को भी आश्वस्त किया कि शासन उनके साथ खड़ा है और उन्हें नियमानुसार हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप ने ‘सांसद खेल प्रतियोगिता’ के आगामी आयोजन की घोषणा कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

सशक्त होता सुकमा विधायक किरण सिंहदेव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से सुकमा की तस्वीर बदल रही है। कार्यक्रम में कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। 4.50 करोड़ रुपये के इन 43 कार्यों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को शामिल किया गया है, जिससे नगर की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here