Surguja Police Transfer List : अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश कुमार अग्रवाल ने जिले की पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से सोमवार को स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस नए आदेश के तहत 9 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिसमें दो निरीक्षक (Inspector) और चार उप निरीक्षक (SI) शामिल हैं।
महत्वपूर्ण थानों की बदली कमान तबादला सूची में सबसे महत्वपूर्ण नाम निरीक्षक प्रदीप जायसवाल और प्रवीण कुमार द्विवेदी का है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
-
प्रदीप जायसवाल को लुण्ड्रा थाने की कमान सौंपी गई है।
-
प्रवीण कुमार द्विवेदी को शहर के महत्वपूर्ण गांधीनगर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक कसावट की तैयारी आदेश में चार उप निरीक्षकों सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। माना जा रहा है कि लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण के लिए यह फेरबदल किया गया है। एसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। अचानक हुए इन तबादलों से पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है, वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि नए प्रभारियों की नियुक्ति से पुलिसिंग में नई ऊर्जा आएगी।











