Jabalpur travel agent murder : ट्रैवल एजेंट हत्याकांड का खुलासा; महज ‘गाली’ का बदला लेने के लिए 7 बदमाशों ने मिलकर की थी हत्या, CCTV ने खोले राज

Jabalpur travel agent murder : जबलपुर: जिले के भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सहजपुर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रैवल एजेंट महेंद्र उर्फ अभिषेक साहू की हत्या के आरोप में सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड की वजह शराब दुकान पर हुआ एक मामूली विवाद और गाली-गलौज सामने आई है।

विवाद से वारदात तक की कहानी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अंजना तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक अभिषेक का आरोपियों से हत्या के कुछ समय पहले एक शराब दुकान पर मामूली विवाद हुआ था।

इस विवाद के दौरान अभिषेक ने आरोपियों को अपशब्द कहे थे। बदमाशों को यह गाली इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने तत्काल हत्या की साजिश रच डाली।

नकाब बांधकर किया हमला

गाली का बदला लेने के लिए सातों आरोपियों ने अपने चेहरे पर नकाब बांधा और अभिषेक की घेराबंदी कर दी। आरोपियों ने धारदार हथियारों से अभिषेक पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक अभिषेक मूल रूप से पाटन थाना इलाके का रहने वाला था और एक दवा दुकान में काम करने के कारण स्थानीय स्तर पर ‘डॉक्टर’ के नाम से भी लोकप्रिय था।

CCTV और हथियार बरामदगी

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

अमेरिका में 250 साल की आजादी का जश्न! ऐतिहासिक जैसे में क्या बोले ट्रंप

America 250th Independence Day: अमेरिका 250वां स्वतंत्रता दिवस पूरे...

Related Articles

Popular Categories