Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh Bilaigarh Police Success : बिलाईगढ़ में पुलिसिंग का नया चेहरा: थाना प्रभारी...

Bilaigarh Police Success : बिलाईगढ़ में पुलिसिंग का नया चेहरा: थाना प्रभारी शिव कुमार धारी की सख्ती से ‘बैकफुट’ पर अपराधी; जुआ-सट्टा और अवैध शराब पर लगा लगाम

Bilaigarh Police Success : बिलाईगढ़: बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिल रही है। थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। इसका सीधा असर क्षेत्र की शांति व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है, जहाँ संगठित अपराधों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

अपराधियों में खौफ, जनता में विश्वास

थाना प्रभारी धारी ने कार्यभार संभालने के बाद से ही अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उनकी रणनीति के प्रमुख बिंदु रहे:

  • अवैध कारोबार पर प्रहार: जुआ, सट्टा और अवैध शराब के माफियाओं के खिलाफ लगातार छापेमारी कर उनके सिंडिकेट को ध्वस्त किया गया।

  • मजबूत मुखबिर तंत्र: सटीक सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने कई संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई की।

  • नियमित गश्त: रात्रि गश्त और आकस्मिक चेकिंग से असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर अंकुश लगा है।

बेहतर पुलिस-जन सहयोग

पुलिस की इस सक्रियता का लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, अब पीड़ितों की सुनवाई न केवल समय पर हो रही है, बल्कि पुलिस का व्यवहार भी जनमैत्रीपूर्ण हुआ है। बिलाईगढ़ में अब आम लोग बेखौफ होकर अपनी शिकायतें लेकर थाने पहुँच रहे हैं, जो बेहतर पुलिसिंग की एक बड़ी मिसाल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here