West Bengal Election 2026 : टीएमसी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद मौसम नूर की कांग्रेस में घर वापसी

VIKASH KHALKHO

West Bengal Election 2026 : नई दिल्ली/मालदा: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही दल-बदल का सिलसिला शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद मौसम नूर ने शनिवार (3 जनवरी, 2026) को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसे उत्तर बंगाल, विशेषकर मालदा जिले में टीएमसी के लिए एक बड़े राजनीतिक नुकसान के रूप में देखा जा रहा है।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी: मौसम नूर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, एआईसीसी महासचिव गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार की उपस्थिति में पार्टी ज्वाइन की।

मालदा से चुनाव लड़ने की चर्चा: राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राज्यसभा कार्यकाल (अप्रैल 2026) समाप्त होने के बाद मौसम नूर आगामी विधानसभा चुनाव में मालदा की किसी महत्वपूर्ण सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

पुराना नाता: मौसम नूर 2009 से 2019 तक कांग्रेस के टिकट पर दो बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। वे मालदा के कद्दावर नेता रहे स्व. ए.बी.ए. गनी खान चौधरी की भांजी हैं।

मालदा जिला हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन 2019 में मौसम नूर के टीएमसी में जाने के बाद यहां समीकरण बदल गए थे। अब उनकी वापसी से कांग्रेस को उत्तर बंगाल में फिर से अपनी जड़ें मजबूत करने में मदद मिल सकती है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि मौसम नूर की ‘घर वापसी’ से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *