Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Kailash Vijayvargiya News : भोपाल ब्रेकिंग: सुरक्षा घेरा तोड़ मंत्री विजयवर्गीय के...

Kailash Vijayvargiya News : भोपाल ब्रेकिंग: सुरक्षा घेरा तोड़ मंत्री विजयवर्गीय के बंगले तक पहुंचे सपा कार्यकर्ता, इंदौर मामले को लेकर जताया आक्रोश

Kailash Vijayvargiya News : भोपाल: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के भोपाल स्थित बंगले पर शनिवार को समाजवादी पार्टी ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन इतना आकस्मिक और उग्र था कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस भी इसे भांप नहीं पाई। कार्यकर्ताओं ने मंत्री की नेम प्लेट पर कालिख पोत कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इंदौर मामले और ‘भांग’ वाले बयान पर नाराजगी

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने मंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:

“इंदौर के रहवासी पिछले दो महीनों से लगातार शिकायत कर रहे थे, लेकिन मंत्री जी ने उसे नजरअंदाज कर दिया। जब मीडिया ने उनसे इस बारे में सवाल पूछा, तो उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिया। क्या वे भांग खाकर जवाब दे रहे थे? जनता के मुद्दों पर इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

सुरक्षा में बड़ी चूक

हैरानी की बात यह रही कि जब यह प्रदर्शन हुआ, तब बंगले पर मात्र एक-दो सुरक्षाकर्मी ही तैनात थे। पुलिस को इस विरोध प्रदर्शन की भनक तक नहीं लगी। सपा कार्यकर्ताओं ने बंगले के बाहर जमकर नारेबाजी की और मंत्री के व्यवहार को प्रदेश की जनता का अपमान बताया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here