Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Datia Police Success : दतिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में...

Datia Police Success : दतिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में सुलझी चोरी की गुत्थी; मौसा के घर ही भांजे ने मार दिया था हाथ, सोने-चांदी के जेवरात बरामद

Datia Police Success : दतिया : कोतवाली पुलिस ने पंकज शुक्ला वाली गली में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एडिशनल एसपी सुनील शिवहरे ने बताया कि चोरी गया सारा कीमती सामान बरामद कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात को किसी पेशेवर अपराधी ने नहीं, बल्कि फरियादी के सगे रिश्तेदार ने ही अंजाम दिया था।

शान-शौकत और न्यू ईयर पार्टी के लिए बना चोर

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सतेन्द्र सिंह परमार अपनी मौसा के घर की गतिविधियों से वाकिफ था। उसने 31 दिसंबर की रात, जब घर सूना था, तब वहां से कीमती जेवरात और नगदी पार कर दी। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने नए साल की पार्टी और अपनी शान-शौकत पूरी करने के लिए इस चोरी की योजना बनाई थी।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

एसपी सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में कोतवाली टीआई धीरेन्द्र मिश्रा और साइबर सेल की टीम ने इस मामले में कड़ी मेहनत की:

50+ कैमरों की जांच: पुलिस ने इलाके के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

बरामदगी: आरोपी के पास से सोने का हार, अंगूठियां, बाले, नथ, चेन, बच्चों के कंगन, चांदी की पायल और नगदी बरामद की गई।

गिरफ्तारी: तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर सतेन्द्र को हिरासत में लिया गया, जिसे अब जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की सराहना

महज 24 घंटे में वारदात का खुलासा करने वाली टीम में टीआई धीरेन्द्र मिश्रा और साइबर सेल के कर्मियों की अहम भूमिका रही। इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here