बुरहानपुर: खकनार जनपद पंचायत के ग्राम लोखंडिया स्थित मोतीमाता मंदिर में वार्षिक मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ चल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया है।
कलेक्टर और एसपी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण
कलेक्टर हर्ष सिंह और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने संयुक्त रूप से मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और मंदिर समिति तथा वॉलेंटियर्स से संवाद किया।
CCTV और पुलिस सहायता केंद्र से सतत निगरानी
मेले में पुलिस सहायता केंद्र सक्रिय है और CCTV कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों को अग्निशमन, यातायात, सुरक्षा बल और स्वास्थ्य सेवाओं की तैनाती सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।
Read More : Mauganj Murder Case : मऊगंज पुलिस ने युवक की हत्या का किया खुलासा, प्रेमिका और उसके साथी आरोपी
सुरक्षा और सुविधा को बनाया प्राथमिकता
निरीक्षण में वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मेला सुरक्षित तथा व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।











