शहडोल में मौत की बारात, 5 की मौत दर्जनों घायल

Parivesh
शहडोल में मौत की बारात

भोपाल: शादी की खुशियां मातम में बदल गईं जब मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करौंदिया गड़ा रोड पर बारातियों से भरी पिकअप वाहन के पलटने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सीधी जिले के बहेरा डोल के मझौली से बैगा समुदाय की बारात करौंदिया गांव आई थी। शादी समारोह के बाद जब बाराती पिकअप वाहन से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे कई लोग उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *