फोन नहीं उठाने पर पति ने की हत्या, थाने जाकर किया सरेंडर

TweeLabs
फोन नहीं उठाने पर पति ने की हत्या, थाने जाकर किया सरेंडर

गरियाबंद (छत्तीसगढ़)। जिले के छुरा थाना क्षेत्र के आवासपारा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने महज फोन नहीं उठाने की वजह से अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी और महिला के बीच पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा था, और सामाजिक स्तर पर दोनों तलाक ले चुके थे। इसके बावजूद आरोपी लगातार महिला से संपर्क कर रहा था।

सोमवार को जब महिला ने उसका फोन नहीं उठाया, तो वह गुस्से में आग-बबूला हो गया और सीधे उसके घर पहुंचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ते तनाव और हिंसा की गंभीर स्थिति को उजागर करती है, जिससे समाज में चिंता का माहौल है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *