Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P News : इंदौर जलकांड पर बड़ा खुलासा! शौचालय पास लीकेज से...

M.P News : इंदौर जलकांड पर बड़ा खुलासा! शौचालय पास लीकेज से फैला संक्रमण, राज्य सरकार अलर्ट

indore

इंदौर : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की साख को भारी झटका लगा है। शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के कारण फैलने वाले संक्रमण से अब तक 14 लोगों की मौत और 1400 से अधिक लोग बीमार हुए हैं। शहर के एक मेडिकल कॉलेज द्वारा किए गए लैब टेस्ट में यह पुष्टि हुई कि इलाके की मुख्य पानी पाइपलाइन में लीकेज और दूषित पानी हादसे की वजह बनी।

शौचालय के पास पाइपलाइन में लीकेज

भागीरथपुरा में पुलिस चौकी के पास मुख्य पीने के पानी की पाइपलाइन में लीकेज पाया गया। यह लीकेज शौचालय के पास होने के कारण पानी दूषित हुआ और संक्रमण फैल गया। अधिकारियों ने पूरे इलाके की पाइपलाइन की जांच और सर्वे शुरू कर दी है।

पानी के सैंपल और एहतियाती कदम

अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे ने कहा कि पानी की सप्लाई की पूरी जांच की जा रही है। क्षेत्रवासियों को पानी को उबालकर पीने की सलाह दी गई है। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Read More : M.P News : बुरहानपुर में धनुर्मास की प्रभात फेरी, भक्तों ने घर-घर भगवान स्वामीनारायण के दर्शन किए

SOP तैयार करने की योजना

इस हादसे से सबक लेते हुए राज्य सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर दुबे ने हालात का जायजा लिया और अधिकारियों से बात की।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग ने भागीरथपुरा के 1714 घरों का सर्वे किया, जिसमें 8571 लोगों की जांच की गई। 338 लोगों में हल्के दस्त और उल्टी के लक्षण पाए गए। बीमार लोगों में से 272 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनमें 201 अभी भी भर्ती हैं और 32 को ICU में रखा गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here