Monday, February 9, 2026
14.8 C
Raipur

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को भोंगापाल देंगे 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार एक जून को कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम भोंगापाल में कोण्डागांव जिलावासियों को 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 51 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 28 करोड़ 51 लाख रूपए से अधिक के 28 लोकार्पण कार्य तथा 65 करोड़ 66 लाख रूपए से अधिक के 23 भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्य शामिल हैं।

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय द्वारा भोंगापाल में बुद्ध शांति पार्क के शुभारंभ के साथ ही धनसुली में 76 लाख 44 हजार रूपए, नालाझर 94 लाख 87 हजार रूपए, अमरवती में 1 करोड़ 11 लाख 55 हजार रूपए, गारावंडी 1 करोड़ 80 लाख 58 हजार रूपए, सिरसीकलार 1 करोड़ 26 लाख 61 हजार रूपए, पिटेचुंआ 1 करोड़ 55 लाख 19 हजार रूपए तथा कलेपाल में 21 लाख 26 हजार रूपए की लागत से निर्मित जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण करेंगें।

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय इसके साथ ही 02 करोड़ 93 लाख 66 हजार रूपए की लागत से खरगांव से जबरूडीह तक तीन किलो मीटर लम्बी सड़क, 06 करोड़ 34 लाख 47 हजार रूपए की लागत से ग्राम छिंदली से डोंडरापाल तक बनी 6 किलो मीटर लम्बी सड़क, 4 करोड़ 32 लाख 89 हजार रूपए की लागत से जैतपुरी से गिरोला तक बनी सड़क, 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से केशकाल के कोहकामेटा में निर्मित हाई स्कूल भवन, 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए की लागत से चिपावण्ड में निर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, 1 करोड़ 67 लाख 11 हजार रूपए की लागत से परोदा से परिपथ मार्ग तक बनी साड़े चार किलो मीटर लम्बी सड़क, 1 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से खाले मुरवेण्ड में बनी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, 28 लाख 51 हजार रूपए की लागत से कोरकोटी में निर्मित उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन, 27 लाख 73 हजार रूपए की लागत से बबई में बनी उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन, 16 लाख 36 हजार रूपए की लागत से बांसकोट में बनी आयुष औषधालय भवन, 37 लाख 36 हजार रूपए की लागत से ग्राम चिंगनार के ऑयल पॉम रोपण प्रक्षेत्र में चैनलिंक फैंसिंग और गेट निर्माण कार्य, 77 लाख रूपए की लागत से जनपद पंचायत केशकाल के विभिन्न 9 स्थानों पर निर्मित पुलिया व 32 लाख 75 हजार रूपए की लागत से अनतपुर में निर्मित पुलिया का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री साय इसके साथ ही 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रूपए की लागत से विश्रामपुरी में बनने वाले महाविद्यालय भवन, 4 करोड़ 96 लाख 50 हजार रूपए की लागत से बनने वाली कोहकामेटा से सिदावण्ड तक 5 किलो मीटर लम्बी सड़क, 5 करोड़ 56 लाख 24 हजार रूपए की लागत से सिलाटी से बंजोड़ा तक बनने वाली 5 किलो मीटर लम्बी सड़क, 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रूपए की लागत से माकड़ी में बनने वाले महाविद्यालय भवन, 75 लाख 23 हजार-75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से कोण्डागांव नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 03 और तमरावण्ड में बनने वाले हाई स्कूल भवन, एक करोड़ 21 लाख 16 हजार लुभा बनने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, एक करोड़ 21 लाख 16 हजार बफना बनने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, एक करोड़ 21 लाख 16 हजार एवं छिनारी में बनने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, 4 करोड़ 61 लाख 93 हजार रूपए की लागत से कोपाबेड़ा से शिवमंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण सड़क कार्य, 4 करोड़ 35 लाख 91 हजार रूपए की लागत से वन उसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से नारंगी नदी तक बनने वाले पुल-पुलिया सहित 4 किलो मीटर लम्बे मार्ग का डामरीकरण, 4 करोड़ 12 लाख 43 हजार रूपए की लागत से बड़ेकनेरा में नरेश पोयाम घर से डोंगरीगुड़ा तक 10 किलो मीटर लम्बे मार्ग का डामरीकरण, 3 करोड़ 75 हजार रूपए की लागत से लेमड़ी से शामपुर मुख्य मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क डामरीकरण, 2 करोड़ 20 लाख 75 हजार रूपए की लागत से बड़े बेन्दरी प्रज्ञा तालाब से बाखरा पहुंच मार्ग तक 5 किलो मीटर लम्बे सड़क निर्माण, 2 करोड़ 56 लाख 27 हजार रूपए की लागत से करंजी मुख्य मार्ग स्कूल पारा तक पुल-पुलिया सहित 3 किलो मीटर लम्बे मार्ग का निर्माण 5 करोड़ 20 लाख 35 हजार रूपए की लागत से भीरावण्ड से बोलबोला तक साड़े तीन किलो मीटर लम्बे मार्ग का निर्माण, 4 करोड़ 2 लाख 49 हजार रूपए की लागत से बिंजोली से बिंजागुड़ा तक 3 किलो मीटर लम्बे मार्ग का निर्माण, 2 करोड़ 47 लाख 79 हजार रूपए की लागत से 2 किलो मीटर लम्बी डोंगरीपारा जोबा मार्ग का निर्माण, एक करोड़ 72 लाख 76 हजार रूपए की लागत से ढाई किलो मीटर दहीकोंगा बड़े कनेरा मुख्य मार्ग से शिव मंदिर तक पहुंच मार्ग, 2 करोड़ 64 लाख 34 हजार रूपए की लागत से पोहमार से चेराकुर तक 6 किलो मीटर लम्बी सड़क का डामरीकरण, 2 करोड़ 16 लाख 47 हजार रूपए की लागत से पोहमार से जोड़ेंगा तक ढाई किलो मीटर लम्बी मार्ग का निर्माण, 48 लाख 41 हजार रूपए की लागत से आंवरी में आरसीसी पुलिया निर्माण, 32 लाख 91 हजार रूपए की लागत से जिला अस्पताल कोण्डागांव में एमसीएच एक्सटेंशन रूम एवं आरसीसी ड्रेन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री साय इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित भी करेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी  और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Latest YouTube Shorts

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds