Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Dumna Airport Jabalpur : QR कोड स्कैन करें और दर्ज कराएं शिकायत:...

Dumna Airport Jabalpur : QR कोड स्कैन करें और दर्ज कराएं शिकायत: डुमना एयरपोर्ट पर टैक्सी माफिया के खिलाफ जबलपुर पुलिस का बड़ा प्रहार

0
105

Dumna Airport Jabalpur : जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट से शहर आने वाले यात्रियों से टैक्सी चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों पर जबलपुर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। लगातार मिल रही शिकायतों और सोशल मीडिया पर बढ़ते आक्रोश को देखते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एयरपोर्ट की सभी अनुबंधित टैक्सियों पर विशेष ‘क्यूआर कोड’ चस्पा करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि डुमना एयरपोर्ट से शहर के परिवहन के लिए दिल्ली की एक निजी कंपनी का अनुबंध है, जिसके तहत किराए की दरें पहले से ही तय हैं। इसके बावजूद कई टैक्सी चालकों द्वारा यात्रियों से तय दर से अधिक राशि वसूली जा रही थी। अब पुलिस ने सीएसपी रांझी और संबंधित थाना प्रभारियों के मोबाइल नंबरों वाला क्यूआर कोड हर टैक्सी में लगा दिया है।

कैसे काम करेगी यह व्यवस्था: यदि कोई भी टैक्सी चालक निर्धारित किराए से अधिक की मांग करता है, तो यात्री को केवल टैक्सी में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। स्कैन करते ही संबंधित पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर यात्री के सामने आ जाएंगे, जिससे वे तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। पुलिस का मानना है कि इस पारदर्शी व्यवस्था से टैक्सी चालकों की मनमानी खत्म होगी और यात्रियों को सुरक्षित सफर की गारंटी मिलेगी। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में तय किराए से अधिक भुगतान न करें और शिकायत दर्ज कराने में संकोच न करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here