Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Bhairavnath Lok Rewa : रीवा में सजेगा ‘भैरवनाथ लोक’: डिप्टी सीएम ने...

Bhairavnath Lok Rewa : रीवा में सजेगा ‘भैरवनाथ लोक’: डिप्टी सीएम ने की विशेष पूजा, 31 जनवरी को सीएम मोहन यादव करेंगे भव्य लोकार्पण

Bhairavnath Lok Rewa : रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक भैरवनाथ मंदिर अब ‘भैरवनाथ लोक’ के रूप में अपनी नई पहचान बनाने जा रहा है। साल के अंतिम दिन मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह ने प्राचीन भैरव बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

31 जनवरी को होगा भव्य लोकार्पण: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जानकारी दी कि आगामी 31 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भैरवनाथ लोक का भव्य उद्घाटन करेंगे। इस गरिमामयी समारोह से पूर्व धार्मिक परंपराओं के अनुसार तीन चरणों में विशेष पूजा-अर्चना का क्रम शुरू कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह लोक न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और पर्यटन विकास को भी गति देगा।

1100 वर्ष पुरानी प्रतिमा का विशेष महत्व: भैरवनाथ लोक में स्थापित भगवान भोलेनाथ के उग्र रूप भैरव की यह प्राचीन प्रतिमा करचूली काल (लगभग 1100 वर्ष पुरानी) की मानी जाती है। इसका ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व पूरे प्रदेश में विख्यात है। अब इस पूरे परिसर को आधुनिक सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के साथ ‘लोक’ के रूप में विकसित किया गया है, जिससे विंध्य क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here