MP NEWS: लुटेरी दुल्हन का कारनामा: शादी के 15 दिन बाद जेवर-नकदी समेटकर फरार

0
155
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS: बैतूल :बैतूल जिले के भीमपुर तहसील के ग्राम चाटुपाड़ी में शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले राहुल यादव ने 5 मई को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत ग्राम सावलमेंढ़ा की एक युवती से पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया। शादी के बाद कुछ ही दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन फिर दुल्हन का व्यवहार अचानक बदल गया।

MP NEWS: परिजनों के अनुसार, विवाह के कुछ दिन बाद वह बार-बार मायके जाने की बात करने लगी। आखिरकार 20 मई को वह बहन के बेटे के साथ मायके जाने के बहाने निकली और फिर वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने उसे कॉल किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

MP NEWS: राहुल यादव ने बताया कि दुल्हन घर से करीब तीन लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के कीमती जेवरात और कपड़े लेकर फरार हो गई। जब तक परिवार को सच्चाई का अंदाजा हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

MP NEWS: परिवार के इकलौते बेटे की शादी बड़े उत्साह से करने वाले पिता अब मायूस हैं। उन्होंने बहू के स्वागत के लिए कीमती गहने बनवाए और शादी को धूमधाम से संपन्न कराया था। लेकिन महज 15 दिन बाद ही बहू द्वारा इस तरह से घर छोड़ देना और संपत्ति लेकर फरार हो जाना उनके लिए बड़ा झटका है।

MP NEWS: परिवार ने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की है और न्याय की मांग को लेकर एसपी से भी गुहार लगाई है। उनका आग्रह है कि लुटेरी दुल्हन को पकड़कर उनसे जेवर और नगदी वापस दिलवाई जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here