HomeChhattisgarhAmbikapurC.G Weather : छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर, कई जिलों में कोहरा...

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर, कई जिलों में कोहरा मैनपाट और अंबिकापुर में पाला

Date:

Related stories

Abhishek Porel Arrest: IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप; 3 दिन की पुलिस कस्टडी

Abhishek Porel Arrest: कोलकाता। दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक...

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिले इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में हैं। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में ठंडी हवाओं और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

मैनपाट और अंबिकापुर में पाला, पहाड़ियों पर बर्फ जैसी सफेदी

सरगुजा संभाग के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में लगातार पाला पड़ रहा है। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंचने से अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में ओस की बूंदें जम गईं, जबकि पहाड़ी इलाकों में सफेद परत दिखाई दी।

Read More : C.G News : साल के आखिरी दिन साय कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी से नक्सलवाद तक…अहम मुद्दों पर मंथन

इन जिलों में भी तेजी से गिरा तापमान

मंगलवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो

  • सरगुजा: 3.5°C

  • सूरजपुर: 3.9°C

  • कोरिया: 5.6°C

  • मुंगेली: 6.8°C

  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: 6°C

  • कोरबा: 8.7°C

  • दुर्ग: 8.2°C

  • राजनांदगांव: 8.5°C

  • बस्तर: 9°C

  • बालोद: 10.6°C

  • रायपुर: 11.6°C

राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर

राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा। दिन में भी ठंडी हवाओं के कारण ठंड का अहसास बना रहा।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि अगले चार दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने के आसार भी जताए गए हैं।

आज रायपुर का मौसम

बुधवार को रायपुर में सुबह कुहासा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here