C.G News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जशपुर में, गुमला में कार्तिक जतरा में लेंगी हिस्सा, CM साय भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हवाई मार्ग से जशपुर पहुंचेंगी और वहां से सड़क मार्ग द्वारा गुमला जाएंगी। गुमला में आयोजित अंतर्राज्यीय जन संस्कृति समागम ‘कार्तिक जतरा’ में राष्ट्रपति शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति पुनः रांची लौटेंगी और उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

अंतरराज्यीय जन संस्कृति समागम में शिरकत

गुमला में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से लोग शामिल होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम जन संस्कृति, लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और परंपरागत रीति-रिवाजों का प्रदर्शन होगा।

Read More : Sehore News : दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में बवाल, कर्मचारी ने महिला अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी

CM साय भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी आज इस अवसर पर शामिल होंगे। CM साय सुबह 11 बजे जशपुर से झारखंड के लिए रवाना होंगे। वे पहले स्वर्गीय कार्तिक उरांव की मूर्ति पर सुबह 11.20 बजे श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे 11.40 बजे अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक संगम समारोह में बगीचा, रायडीह पहुंचेंगे।

कार्यक्रम का समय और स्थल

कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को ध्यान में रखते हुए किया गया है। मुख्यमंत्री दोपहर 1.20 बजे जशपुर विश्राम गृह पहुंचेंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories