Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Fake Aadhaar Card : इंदौर में बड़ी कार्रवाई : बीजेपी मंडल अध्यक्ष...

Fake Aadhaar Card : इंदौर में बड़ी कार्रवाई : बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने पकड़े 17 संदिग्ध बांग्लादेशी, फर्जी आधार कार्ड के इस्तेमाल का शक

Fake Aadhaar Card : इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा मंडल अध्यक्ष ने 17 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि ये सभी लोग फर्जी दस्तावेजों के सहारे शहर में रह रहे थे और एक कपड़ा कारखाने में काम कर रहे थे।

कमला नेहरू नगर के कारखाने में दी दबिश

जानकारी के अनुसार, मल्हारगंज के कमला नेहरू नगर स्थित एक कपड़े के कारखाने में लंबे समय से कुछ संदिग्धों के काम करने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इन 17 संदिग्धों को पकड़ा। इसके बाद सभी को तुरंत मल्हारगंज थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

13 आधार कार्ड निकले संदिग्ध, नहीं मिला OTP

मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा दस्तावेजों की जांच के दौरान हुआ। जब इन लोगों के आधार कार्ड की सत्यता की जांच करने की कोशिश की गई, तो 17 में से 13 लोगों के आधार कार्ड वेरिफाई नहीं हुए और न ही उनके लिंक मोबाइल नंबरों पर ओटीपी (OTP) प्राप्त हुआ। इससे प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि ये आधार कार्ड फर्जी तरीके से बनवाए गए हैं।

कड़ी कार्रवाई की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जाए। उन्होंने मांग की है कि यदि ये लोग अवैध रूप से सीमा पार कर भारत आए हैं और फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर शहर की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं, तो इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और इनके मददगारों को भी बेनकाब किया जाए। फिलहाल पुलिस सभी 17 लोगों को हिरासत में लेकर उनके मूल निवास और घुसपैठ के एंगल से तफ्तीश कर रही है।

Share The News
Previous articleOperation Sindoor के बाद पाकिस्तान का नया आतंकी आका, कारी याकूब शेख! आतंक का नया चेहरा
Next articleCG NEWS : विजय शर्मा का पलटवार: “धीरेंद्र शास्त्री आएंगे तो कंधों और पलकों पर बैठाकर लाएंगे”
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here