Border 2 Song Teaser : ‘बॉर्डर 2’ का इमोशनल गाना ‘घर कब आओगे’ टीजर रिलीज, इन 4 सिंगर्स ने बढ़ाया देशभक्ति का जज्बा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  साल 1997 में रिलीज हुई सनी देओल की सुपरहिट देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर’ ने हर भारतीय के दिल में देशप्रेम की अलख जगा दी थी। अब लगभग 29 साल बाद इसका सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का हाल ही में जारी टीजर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में रहा, और अब इसके नए गाने ‘घर कब आओगे’ के टीजर ने भावनाओं को और गहरा कर दिया है।

‘घर कब आओगे’ का टीजर हुआ रिलीज

टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए 46 सेकंड के इस टीजर में देशभक्ति और जुदाई का दर्द साफ झलकता है। खास बात यह है कि इस गाने को एक नहीं बल्कि चार-चार दिग्गज सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है।

चार आवाज़ों में बंधा देशप्रेम

गाने में सोनू निगम, विशाल मिश्रा, अरिजीत सिंह और दिलजीत दोसांझ की आवाज सुनाई देती है। चारों ही सिंगर्स की आवाज ने गाने को बेहद इमोशनल और प्रभावशाली बना दिया है। यह गाना 1997 की फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग ‘संदेशे आते हैं’ की यादें ताजा करता है, जिसे उस समय जावेद अख्तर ने लिखा था और अनु मलिक ने संगीत दिया था।

Read More : Indore Road Accident : उमरीखेड़ा में भयंकर एक्सीडेंट, आमने-सामने टकराईं दो कारें, एक की दर्दनाक मौत, 7 घायल

नए बोल, नया संगीत

‘घर कब आओगे’ के रीक्रिएटेड वर्जन के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, जबकि संगीत मिथुन ने दिया है। मेकर्स ने इसे नए दौर के अंदाज में पेश किया है, लेकिन भावनाओं की गहराई बरकरार रखी गई है।

कब और कहां होगा गाने का लॉन्च

मेकर्स ने बताया कि यह गाना शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को राजस्थान के लोंगेवाला-तनोट (जैसलमेर) में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा और मोना सिंह स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories