Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh पीएम मोदी का भोपाल दौरा : देवी अहिल्याबाई महासम्मेलन में होंगे शामिल…300...

पीएम मोदी का भोपाल दौरा : देवी अहिल्याबाई महासम्मेलन में होंगे शामिल…300 का स्मारक सिक्का करेंगे जारी

भोपाल। पीएम मोदी का भोपाल दौरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल पहुंचकर लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। इस विशेष अवसर पर वे देवी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित 300 मूल्य का स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी करेंगे। साथ ही आदिवासी, लोक और पारंपरिक कलाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर देवी अहिल्याबाई के सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

इस दौरान पीएम मोदी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 778.91 करोड़ की लागत से घाट निर्माण, 83.39 करोड़ के बैराज, स्टॉप डेम और वेंटेड कॉज-वे निर्माण शामिल हैं। 1.39 करोड़ की लागत से कालियादेह स्टॉप डेम के मरम्मत कार्य की भी शुरुआत होगी।

प्रधानमंत्री वर्चुअली दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे, साथ ही इंदौर मेट्रो की येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा की शुरुआत भी करेंगे। इसके अंतर्गत 6 किमी लंबे मार्ग पर 5 स्टेशन शामिल होंगे।

कार्यक्रम में पीएम मोदी 483 करोड़ की लागत से बनने वाले 1271 अटल ग्राम सुशासन भवनों की पहली किश्त का डिजिटल ट्रांसफर भी करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here