Raipur Samosa Fight : कुत्ते को सुंघाकर ट्रे में रखा समोसा, टोकने पर दुकानदार की गर्भवती पत्नी से मारपीट

Raipur Samosa Fight : रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर नगर में शनिवार शाम समोसे को लेकर एक ऐसा विवाद हुआ जिसने हिंसक रूप ले लिया। विवाद की वजह एक युवक द्वारा अपने पालतू कुत्ते को समोसा सुंघाने के बाद उसे दोबारा खाने की ट्रे में रखना बताया जा रहा है। इस घटना के बाद दुकानदार और युवक के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, सुंदर नगर निवासी अक्षय नामक युवक अपने पालतू कुत्ते के साथ एक नाश्ता सेंटर पहुंचा था। आरोप है कि उसने एक समोसा लेकर अपने कुत्ते को खिलाने का प्रयास किया और जब कुत्ते ने नहीं खाया, तो उसे वापस अन्य समोसों के बीच ट्रे में रख दिया। जब दुकान संचालक की पत्नी ने इस पर आपत्ति जताई, तो नशे में धुत युवक ने गाली-गलौज करते हुए महिला के पेट पर लात मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर जब संचालक मौके पर पहुंचा, तो युवक ने धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। दूसरी ओर, युवक की बहन ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि दुकानदार संदीप सिंह जुनेजा और उनके साथियों ने अक्षय के साथ मारपीट की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories