Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Congress Foundation Day : कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, जीतू पटवारी ने...

Congress Foundation Day : कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, जीतू पटवारी ने भावांतर योजना को लेकर सरकार को घेरा

Congress Foundation Day : भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) में आयोजित मुख्य समारोह में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने झंडा वंदन कर स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। हालांकि, इस जश्न के बीच पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी और नाराजगी भी उजागर हुई।

भोपाल के दोनों स्थानीय विधायक कार्यक्रम से नदारद रहे, वहीं वरिष्ठ नेता मुकेश नायक की अनुपस्थिति ने भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को हवा दी। गौरतलब है कि मुकेश नायक ने बीते दिन ही अपने पद से इस्तीफा दिया था, जिसे पार्टी आलाकमान ने अस्वीकार कर दिया है। नायक की अनुपस्थिति पर जीतू पटवारी ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि वे जल्द ही पीसीसी में सक्रिय दिखेंगे और कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने गुटबाजी की खबरों पर कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और राजनीति में ऐसी छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं।

स्थापना दिवस के मौके पर जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार और ‘भावांतर योजना’ पर भी तीखा हमला बोला। पटवारी ने सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा किसानों को उनका सही हक नहीं दिला पा रही है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसानों को भावांतर की राशि देने के लिए भी सरकार को बड़े-बड़े आयोजन करने पड़ रहे हैं, जो उनकी विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल आयोजनों में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर किसान परेशान है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here