HomeChhattisgarhMagneto Mall Violence : रायपुर मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में 50 से...

Magneto Mall Violence : रायपुर मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में 50 से अधिक बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तार

Date:

Related stories

UP Gomutra Scheme: UP में 10 रुपए लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, योगी सरकार की नई पहल से गांवों में बढ़ेगी कमाई

UP Gomutra Scheme: लखनऊ/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था,...

रायपुर :  रायपुर पुलिस ने 24 दिसंबर को हुए छत्तीसगढ़ बंद के दौरान मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ के आरोप में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। कल दोपहर से तेलीबांधा पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी चूल्हा और राशन लेकर पहुंचे थे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। घटना के बाद बजरंग दल (Bajrang Dal) के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ता तेलीबांधा थाना के सामने धरने पर बैठ गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

सड़क जाम और हवन के बीच पुलिस कार्रवाई
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टेंट लगाकर धरना दिया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। स्थिति नियंत्रण से बाहर होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धरनास्थल पर बैठे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

मैग्नेटो मॉल में हुई तोड़फोड़
क्रिसमस से एक दिन पहले, 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में 30-40 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे लेकर मॉल में प्रवेश किया। मॉल के कर्मचारी और मौजूद लोग सुरक्षा के लिए डर गए। कार्यकर्ताओं ने धर्म और जाति पूछते हुए सामानों को तोड़फोड़ किया।

मॉल प्रबंधन की प्रतिक्रिया
मैग्नेटो मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता ने बताया कि मॉल बंद था और बंद का समर्थन भी किया गया था। बावजूद इसके प्रदर्शनकारी जबरदस्ती मॉल में घुस आए। उन्होंने आईडी कार्ड और बैच देखकर लोगों से सवाल पूछे और हिंसा मचाई।

पुलिस की निगरानी और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here