Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Jindal Coal Mine Protest: तमनार में कोयला खदान विवाद आंदोलन का 16वां...

Jindal Coal Mine Protest: तमनार में कोयला खदान विवाद आंदोलन का 16वां दिन, पुलिस-ग्रामीण टकराव में DSP घायल

tamnar
रायगढ़ में जिंदल कोयला खदान विरोध उग्र

रायगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिंदल कोयला खदान को लेकर 8 दिसंबर को हुई कथित नियमविरुद्ध जनसुनवाई के विरोध का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। तमनार क्षेत्र के ग्रामीण पिछले 16 दिनों से मनार CHP चौक पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। समय बीतने के साथ ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता गया, जो अब हिंसक झड़प में तब्दील होता नजर आ रहा है।

आंदोलन हटाने पहुंची पुलिस

आंदोलन को समाप्त कराने के लिए प्रशासन ने पुलिस बल का प्रयोग शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई ग्रामीणों को तमनार थाने में बैठा लिया, वहीं CHP चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पुलिस-ग्रामीणों में टकराव

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया। हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब कई वाहनों में आग लगाए जाने की सूचना सामने आई।

Read More : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में सियासी तनाव! CM सोहेल अफरीदी से धक्का-मुक्की का आरोप, Video वायरल

DSP और TI घायल

हिंसक झड़प के दौरान डीएसपी और थाना प्रभारी के घायल होने की खबर है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इलाके में कड़ी सुरक्षा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here