Tuesday, August 18, 2026
Home Business Gold Silver Price : सोना-चांदी दोनों ऑल टाइम हाई पर, 2026 तक...

Gold Silver Price : सोना-चांदी दोनों ऑल टाइम हाई पर, 2026 तक इतनी जा सकती है कीमत

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price

नई दिल्ली: कीमती धातुओं के बाजार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। चांदी की कीमतों में लगातार पांचवें हफ्ते उछाल दर्ज किया गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 19 दिसंबर को जहां एक किलो चांदी का भाव 2,00,336 रुपए था, वहीं 26 दिसंबर को यह 27,771 रुपए बढ़कर 2,28,107 रुपए प्रति किलो पहुंच गया।

लगातार ऑल टाइम हाई

इस सप्ताह चांदी ने लगातार चार कारोबारी दिनों तक ऑल टाइम हाई बनाया। शुक्रवार को चांदी 9,124 रुपए की मजबूती के साथ बंद हुई, जिससे बाजार में निवेशकों का उत्साह बढ़ गया।

सोने ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

इधर, सोने की कीमतों में भी मजबूती बनी रही। 19 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,31,779 रुपए था, जो 26 दिसंबर को 6,177 रुपए बढ़कर 1,37,956 रुपए पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

इस साल कितनी बढ़ीं कीमतें

31 दिसंबर 2024 की तुलना में इस साल सोना 61,794 रुपए (81.13%) और चांदी 1,42,090 रुपए (165.18%) महंगी हो चुकी है।

शहरों में रेट अलग क्यों

IBJA के रेट्स में GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते, इसलिए शहरों में कीमतें अलग दिखाई देती हैं।

आगे क्या रहेगा रुझान

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, मजबूत डिमांड के चलते 2026 तक चांदी 2.75 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here