Thursday, May 7, 2026
31.1 C
Raipur

MP में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर, 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी

भोपाल: मध्य प्रदेश में ठंड ने इस सीजन का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी राज्यों पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फीली हवाओं, घने कोहरे और गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

30 से ज्यादा शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के 30 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सबसे ठंडा क्षेत्र राजगढ़ और नर्मदापुरम का पचमढ़ी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मंदसौर में 4.6 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 4.9 डिग्री और रीवा में 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Read More : Bhopal News : धोबी घाट क्षेत्र में देर रात हड़कंप! लकड़ी के कारखाने में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बड़े शहरों में भी बढ़ी ठिठुरन

राज्य के पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 7 डिग्री, जबकि इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

16 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अफगानिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर 30 दिसंबर तक हिमालयी क्षेत्रों में बना रहेगा, जिसका प्रभाव मध्य प्रदेश में भी दिखेगा। इसी को देखते हुए 16 जिलों में मध्यम कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जनवरी तक जारी रहेगा ठंड का असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में जनवरी महीने तक ठंड का यह दौर जारी रह सकता है, जिससे लोगों को फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

pm-janman-road-corruption-manipat: करोड़ों की सड़क चंद दिनों में उखड़ी! PM जनमन योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

pm-janman-road-corruption-manipat: अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन योजना...

umaria-health-center-construction-inspection: 5.73 करोड़ के अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी! कलेक्टर ने घटिया काम देख जताई नाराजगी

umaria-health-center-construction-inspection: उमरिया जिले के नौरोजाबाद में निर्माणाधीन 30 बिस्तरीय...

Related Articles

Popular Categories