Sunday, March 22, 2026
29.1 C
Raipur

Syria News : सीरिया की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 8 की मौत और 20 से ज्यादा घायल

Syria News : सीरिया के होम्स शहर में शुक्रवार की जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद के अंदर हुए विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह घटना शहर के अलावी अल्पसंख्यक समुदाय की इमाम अली बिन अबी तालिब मस्जिद में हुई, जहां नमाज के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Syria News : स्थानीय अधिकारी इस्साम नामेह ने बताया कि धमाका दोपहर की नमाज के दौरान हुआ, जो मस्जिदों में सबसे अधिक भीड़ का वक्त होता है। विस्फोट के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। शुरुआती जांच के अनुसार, मस्जिद के भीतर विस्फोटक सामग्री लगाई गई थी।

Syria News : सरकारी मीडिया में जारी तस्वीरों और फुटेज में मस्जिद के अंदर खून से सने कालीन, टूटी खिड़कियां और दीवारों में हुए नुकसान के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 21 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Syria News : अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे आतंकी कृत्य बताया और कहा कि ऐसे हमले देश को अस्थिर करने की साजिश हैं।

Syria News : गौरतलब है कि देश में राजनीतिक उथल-पुथल और सत्ता परिवर्तन के बाद से सांप्रदायिक तनाव और हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। हाल के महीनों में मध्य सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में हमलों की घटनाएं सामने आई हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

M.P News : इंदौर के सांवेर रोड पर प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के...

M.P News : मऊगंज में भीषण सड़क हादसा, NH-135 पर ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में...

M.P News : इंदौर में युवक की पिटाई, ‘लव जिहाद’ को लेकर हंगामा… आजाद नगर में तनाव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के...

Related Articles

Popular Categories