Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: रायपुर में बिजली बिल वसूली के दौरान विवाद: जूनियर इंजीनियर...

CG NEWS: रायपुर में बिजली बिल वसूली के दौरान विवाद: जूनियर इंजीनियर से दुर्व्यवहार, कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर : रायपुर के संतोषी नगर मेन रोड स्थित “मंत्री जी की चाय” दुकान पर बिजली बिल की बकाया राशि वसूली के दौरान CSEB रावणभाठा जोन की टीम के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। टीम उपभोक्ता गोपाल तांडी के कनेक्शन पर 4950 रुपये की बकाया रकम वसूलने पहुंची थी। भुगतान से इनकार करने पर जब कर्मचारियों ने बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की, तो उपभोक्ता और उसके परिजनों ने विरोध किया और शासकीय कार्य में बाधा डाली।

CG NEWS: शिकायत के अनुसार, आशीष तांडी नामक युवक ने राजनीतिक दबाव दिखाते हुए कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की, दस्तावेज छीनने का प्रयास किया और टीम की जूनियर इंजीनियर भावना तिवारी के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि विवाद के दौरान कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

CG NEWS: जूनियर इंजीनियर भावना तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी द्वारा झूठे आरोप लगाकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई, जिससे टीम मानसिक रूप से आहत हुई। उनका कहना है कि मौके पर किसी प्रकार की जातिगत टिप्पणी नहीं की गई, जबकि विरोधी पक्ष द्वारा इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

CG NEWS: टिकरापारा थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर आशीष तांडी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here