HomeMadhya PradeshIndoreIndore Crime : एम-डी ड्रग्स पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, युवती की शिकायत...

Indore Crime : एम-डी ड्रग्स पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, युवती की शिकायत पर 48 घंटे बाद लसूड़िया थाने में मामला दर्ज

Date:

Related stories

Indore Crime : इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती ने एम-डी ड्रग्स पिलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि खजराना निवासी एजाज और उसके तीन साथियों ने नशे के प्रभाव में उसके साथ जबरन ज्यादती की। युवती के अनुसार घटना के दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई और चार साल के मासूम बच्चे के सामने घिनौना कृत्य किया गया।

Indore Crime : पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी बारी-बारी से दुष्कर्म करने के लिए आपस में शर्त लगाते थे और एजाज इस कृत्य के लिए पैसे वसूलता था। युवती का कहना है कि वह दो थाना क्षेत्रों में शिकायत दर्ज कराने के लिए भटकती रही, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। बाद में करणी सेना के मानसिंह राजावत की मदद से उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Indore Crime : करीब 48 घंटे की मशक्कत के बाद लसूड़िया थाना पुलिस ने मामला जीरो पर दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों और घटनाक्रम की जांच के लिए संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल, साक्ष्य और तकनीकी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here