Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : भोपाल में NEET एडमिशन के नाम पर बड़ी ठगी,...

MP NEWS : भोपाल में NEET एडमिशन के नाम पर बड़ी ठगी, “एमबीबीएस वाला” ऑफिस पर आरोप

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल। राजधानी भोपाल से NEET परीक्षा पास कर चुके छात्रों को एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, एक गैंग नीट क्वालिफाई छात्रों और उनके परिवारों को काउंसलिंग एवं बेहतर कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूल रहा था।

MP NEWS : बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रोें का नंबर वेबसाइट्स के माध्यम से निकालकर उनसे संपर्क करते थे। इसके बाद फोन पर खुद को काउंसलिंग एजेंट बताकर प्रलोभन दिया जाता था कि वे कम रैंक पर भी अच्छे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिला सकते हैं।

MP NEWS : परिजन व छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की असली फीस 3 लाख रुपए बताई जाती थी, जबकि आरोपियों द्वारा 6 लाख रुपए तक वसूले जाते थे। ठगी का यह नेटवर्क “एमबीबीएस वाला” नाम से संचालित किया जा रहा था, जिसका ऑफिस भोपाल के आकृति इको सिटी में स्थित बताया गया है।

MP NEWS : पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पैसे देने के बाद जब वे ऑफिस पहुंचते हैं, तो वह ज्यादातर समय खाली रहता है और संचालक हमेशा बाहर होने का बहाना बनाते हैं। संचालकों के नाम मोह. समीर, सैफ और नीतेश राजपूत बताए जा रहे हैं।

MP NEWS : कई पीड़ित परिवार बीते कई दिनों से पैसे वापस लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं। इन्हीं में से कुछ ने कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि ठगी का शिकार केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी बने हैं। महाराष्ट्र के जलगांव से भी पीड़ित भोपाल पहुँचे हैं।

MP NEWS : फिलहाल मामला संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में है और पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई एवं उनकी जमा रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस स्तर पर शिकायत की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here