Burhanpur News: बुरहानपुर के अंडा बाजार में जमीन से निकली 20 फीट गहरी रहस्यमयी सुरंग, लोगों की लगी भीड़

0
133
Burhanpur News
Burhanpur News

Burhanpur News: बुरहानपुर : बुरहानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अंडा बाजार में जनता हमाम के पीछे एक रहस्यमयी सुरंग मिलने से हड़कंप मच गया। बारिश के चलते बने गड्ढे की गहराई बढ़ने पर उसमें सुरंगनुमा संरचना दिखाई दी, जिसकी गहराई करीब 20 फीट है,स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सुरंग मुगलकालीन हो सकती है, क्योंकि आसपास कई मुगलकालीन इमारतें मौजूद हैं,इतिहासकार कमरुद्दीन फलक के अनुसार, यह सुरंग जनता हमाम से जुड़ी हो सकती है, जिसका निर्माण अब्दुल रहीम खान ए खाना ने आम जनता के लिए करवाया था।

Burhanpur News: नगर निगम द्वारा गड्ढे को भरने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अधिक गहराई के कारण अब तक भराव पूरा नहीं हो सका है। इस रहस्यमयी सुरंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। केंद्रीय पुरातत्व विभाग मामले की जांच में जुटा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here