HomeMadhya Pradeshrewa news : रीवा का ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय बना मिसाल —...

rewa news : रीवा का ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय बना मिसाल — स्वयं के फंड से तैयार हो रही नई बिल्डिंग

Date:

Related stories

rewa news : रीवा : रीवा के सबसे पुराने टीआरएस कालेज ने लगभग 23 करोड़ रूपये एकत्र कर अपनी खाली पड़ी जमीन पर बिना सरकारी मदद के स्वयं की बिल्डिंग का निर्माण करा रहा है। अपने स्वयं के पैसे से निर्माण कराने वाला रीवा का ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय देश और प्रदेश का पहला कालेज बन गया है। जिसने अपने स्वयं के पैसे से बिल्डिंग का निर्माण करा दिया है, जिसका लगभग 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है।

rewa news : ए ग्रेड का दर्ज प्राप्त रीवा शहर के सबसे पुराने ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय ने समय समय पर कई ऐसे काम किए हैं, जो देश प्रदेश के लिए माइलस्टोन साबित हुए है। अब एक बार फिर से रीवा के इस कॉलेज ने ऐसा कर दिया है, जो इसके पहले किसी भी विश्वविद्यालय और कॉलेज ने नहीं किया था। रीवा के ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय ने सबसे पहले 23 करोड रुपए एकत्र किए, उसके बाद उन्होंने सरकार से अपनी खाली जमीन में बिल्डिंग बनाने की अनुमति मांगी। कॉलेज के जिम्मेदारों का कहना था, हमें केवल परमिशन चाहिए, जमीन और पैसा हमारे पास है, प्रशासन ने अनुमति दे दी। जिसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरु हुआ, और लगभग 70 प्रतिशत बिल्डिंग का काम पूरा हो गया है। जिसका कार्य पूर्ण हो जाने पर इसमें क्लासेस लगना शुरु हो जाएंगी।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here